सागर थाना रहली क्षेत्र में अज्ञातकारणों से एक 18 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112/100 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

सागर थाना रहली क्षेत्र में अज्ञातकारणों से एक 18 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112/100 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

सागर के थाना रहली क्षेत्र में अज्ञातकारणों से एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 25-02-2025 को प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल रहली थाना क्षेत्र तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक आकाशदीप एवं पायलेट पंकित यादव ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणों से एक 18 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। अस्पताल ले जाने का अन्य कोई साधन न मिलने पर परिजनों ने डायल – 112/100 नंबर पर कॉल कर मदद माँगी थी ।
डायल-112/100 जवानों ने तत्काल एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल रहली में भर्ती करवाया जहाँ पीड़ित युवक को समय पर उपचार मिला ।

Leave a Comment

Read More