
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
के कर्रापुर आगमन को लेकर पूर्व मंत्री ने काँग्रेसजनों आदि से की चर्चा।
बुंदेली परंपरा अनुसार होगा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का भव्य स्वागत…….सुरेन्द्र चौधरी
सागर/आगामी 28 फरवरी शुक्रवार को
नरयावली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत श्री गुरु रविदास आश्रम धाम कर्रापुर में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने कर्रापुर पधार रहें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के कर्रापुर आगमन को लेकर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कर्रापुर पहुंचकर स्थानीय कांग्रेसजनों, समाजजनों आदि के साथ चर्चा कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटवारी के कर्रापुर पधारने पर उनका बुंदेली परंपरा अनुसार भव्य एवं गरिमामय स्वागत करने की अपील की।इस दौरान मुख्य रूप से 108 संत श्री पंचम दास जी महाराज, बाबा संतोष दास जी, पूर्व मन्डी उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, सरफराज पठान,मोहन अहिरवार पार्षद, कदम सिंह,सुरेन्द्र सिंह, निकलंक जैन,अनूप जैन,मोतीलाल पटैल, सूर्य प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह,राम अवतार सिंह, हर प्रसाद पटैल, सुभाष चौधरी,आजाद सिंह आदि मौजूद थे।











