
सुरक्षा दिवस पर हुआ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय ढाना, जिला सागर में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के अंतर्गत म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल म.प्र. के त्रैमासिक कैलेण्डर अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राएं हिमानी गौतम, आयशा तिवारी महिमा गौतम द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय की संरक्षक व प्राचार्य डॉ. ज्योति मार्टिन ने बताया कि आज इस दिन का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा जागरूकता फैलाने के लिए युवाओं की जरूरत है। मुख्य अतिथि के रूप में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रतिभा मिश्रा ने साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात सुरक्षा पर विस्तारपूर्वक जानकारी छात्र-छात्राओ को प्रदान की एवं प्रश्न कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ प्रभारी श्री व्ही.एम. औदिच्य, श्री एन. के. अहिरवार, श्री रूद्रेश मिश्रा, श्री महेन्द्र शुक्ला एवं सेकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम का मंच संचालन भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ सहप्रभारी एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. बिप्पू रजक ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. रानू चौचे विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र ने किया।












