एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने किया वृक्षारोपण, डिवाइडर को हरित एवं व्यवस्थित बनाने के दिए निर्देश

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने किया वृक्षारोपण, डिवाइडर को हरित एवं व्यवस्थित बनाने के दिए निर्देश

सागर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने अटल पार्क के सामने बीएमसी तिली रोड स्थित डिवाइडर पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष  श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार भी मौजूद थे, उन्होंने डिवाइडर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पौधारोपण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए।

विधायक  जैन ने कहा कि डिवाइडर पर पौधों का चयन सुनियोजित तरीके से किया जाए, ताकि पूरे मार्ग की सुंदरता बढ़े और हरियाली लंबे समय तक बनी रहे। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी पौधों के संरक्षण के लिए अनिवार्य रूप से ट्री गार्ड लगाए जाएं तथा नियमित सिंचाई और देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए।

उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण देने का एक जनआंदोलन है। प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विधायक  जैन ने सभी नागरिकों से अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो सागर शहर को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी है।

इस अवसर पर  विक्रम सोनी, श्री मनीष चौबे,  हेमंत यादव, संदीप सोनी,मनोज वर्मा,
विनय मिश्रा,  दीपक दुबे,  जय सोनी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More