
सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई शासकीय महाविद्यालय दाना का सात दिवसीय विशेष शिविर 25-फरवरी से 3 मार्च तक शासकीय प्राथमिक शाला बिहारीखेड़ा में आयोजित किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गणेश प्रसाद दुबे जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, शासकीय महाविद्यालय डागा, विशेष अतिथि वी हिपृष्ण तिवारी एवं राकेश निथा कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. ज्योति मार्टिन प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय ढाना उपस्थित रहीं। समापन कार्यक्रन का शुभारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इनके पश्चात बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्राएं हिमानी गौतम, महिना गौतम एवं आयशा तिवारी ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति वी इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी रासेयो श्री महेन्द्र शुक्ला ने सात दिपनीय विशेष शिबिर के प्रतिवेदन का वाचन किया इसी के साथ स्वयं सेवको के द्वारा अपने सात दिवसीय शिविर के अनुभव अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किये गये। अतिथियों द्वारा पुरूस्कार वितरण के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक का पुरूस्कार अनुज बाल्मीकि बी.ए. तृतीय वर्ष को, सर्वश्रेष्ठ अनुशासन का पुरुस्कार पार्थ तिवारी बी.ए. प्रथम वर्ष एवं सर्वश्रेष्ठ गायन का पुरुस्कार करन तोधी वी.ए. प्रथम वर्ष को दिया। समापन कार्यक्रम में व्ही.एम. औदित्र्य, डॉ. रानू चौवे, डॉ. विप्पू रजक, रूदेश मिश्रा एवं श्यामलाल पटैत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी रासेयो महेन्द्र शुक्ला एवं आभार प्रर्दशन एन. के. अहिरवार ने किया।











