छठवें दिन भी पत्रकारों का आंदोलन जारी पत्रकारों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा को ज्ञापन सोपा है

सागर जागेशवर पांडे

मध्य प्रदेश के सागर में पत्रकार मुकुल शुक्ला और उनके साथी के साथ खनिज अधिकारी अनित पांडे द्वारा की गई अभद्रता और गाली गलौज का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है जहां लगातार छठवें दिन भी पत्रकारों का आंदोलन जारी रहा और पत्रकारों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के बाद अब अटल पार्क में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा को ज्ञापन सोपा है

दरअसल बीते दिनों सागर में खनिज अधिकारी अनित पांडे के द्वारा पत्रकार मुकुल शुक्ला और उनके साथी के साथ अभद्रता और गाली गलौज का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है
जहां छठवें दिन पत्रकारों ने फिर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के बाद अटल पार्क स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा को ज्ञापन सोपा पत्रकारों का कहना है कि गोपालगंज थाना पुलिस ने बिना कोई पक्ष जाने पत्रकार मुकुल शुक्ला और उनके साथी पर मामला दर्ज कर लिया जबकि अब तक खनिज अधिकारी अनित पांडे पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया
इस पूरे मामले को लेकर लगातार पत्रकार आंदोलन कर रहे और जब प्रशासन इन पत्रकारों की नहीं सुन रहा है तो अब पत्रकारों ने अनोखे अंदाज में बीते दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा को ज्ञापन सोपा और आज अटल पार्क स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा को ज्ञापन दिया पत्रकारों का कहना है कि जब प्रशासन मुख दर्शक बना हुआ है जिसके चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थापित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है

Leave a Comment

Read More