
एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए देश की संसद में विपक्ष का विरोध, तो युवा संसद में सर्व सहमती से प्रस्ताव पास
युवा संसद में बोले जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एक राष्ट्र एक चुनाव का विरोध नहीं उस पर विमर्श करे विपक्ष
एक राजनैतिक दल की सत्ता लोलुपता के कारण देश बार – बार होने वाले चुनावों के दुष्परिणामों को झेल रहा है:- वृंदावन अहिरवार
कुछ नया और बड़ा सोचना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वभाव की विशेषता है। उन्होंने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, लेकिन विकसित राष्ट्र के कई मापदंड होते हैं। जिनके लिए लगातार केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रही है उसी की अहम कड़ी है एक राष्ट्र एक चुनाव जो आज देश की आवश्यकता भी है और समय की मांग भी यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने इनफिनिटी कॉलेज में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही! कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक अरुण कुमार चौरसिया महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर,एड.वीनू राणा रोटरी क्लब जिला सागर,अरविन्द सिंह यादव उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र संघठन सागर,श्रीकांत जैन जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अंशुल परिहार संयोजक सोशल मीडिया विभाग गोलू श्रीवास्तव,दीपक दुबे मंचासीन रहें
युवा संसद चयन समिति हेतु डॉ. सुनील श्रीवास्तव रिटा. एडिशनल डायरेक्टर हायर एजुकेशन मध्यप्रदेश शासन, डॉ. सर्वेशवर उपाध्याय असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग डॉ सर हरि सिंह गौर महाविद्यालय सागर डॉ. आर. के. पाठक रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ सर हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय निर्णायक की भूमिका में रहें
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा की एक राष्ट्र एक चुनाव चुनाव सुधारों की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव को मंजूरी दे चुकी है।
इस पहल का उद्देश्य पूरे देश में एक साथ चुनाव कराना है, जो वर्तमान में अलग-अलग समय पर होते हैं बार-बार चुनाव होने से चुनाव आचार संहिता के कारण विकास कार्यों में देरी होती है। इस प्रस्ताव के माध्यम से,प्रशासन को और अधिक सुव्यवस्थित किया जाएगा, जिससे प्रमुख विकास परियोजनाओं पर निर्बाध काम हो सकेगा साथ ही इस पहल से भारत के विकास की गति में तेजी आएगी और साथ ही एक अधिक कुशल और एकीकृत राजनीतिक प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा आज देश इस पहल का स्वागत कर रहा परंतु विपक्ष का विरोध जारी है राष्ट्र हित के लिए आवश्यक है कि विपक्ष एक राष्ट्र एक चुनाव पर विरोध की बजाय विमर्श करें
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि :- चाहे नगर सरकार हो,राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार सभी को काम करने के लिए केवल तीन वर्षो का समय मिलता बाकी समय चुनावों में खर्च होता है समय के साथ बार बार होने वाले चुनावों का असर वित्तीय खजाने को भी प्रभावित करता जिसका असर हमें विकास की गति पर दिखाई देता है बार बार होने वाले चुनाव मतदाताओं को भी प्रभावित करते है जिसका परिणाम कम मतदान के रूप में हमारे सामने आता जो अल्पमत जैसी विसंगतियों को जन्म देती है ऐसे कई अन्य दुष्परिणाम है जिन्हें देश केवल एक राजनैतिक दल की सत्ता लोलुपता के कारण भुगत रहा है अब समय आ गया है की सभी मतदाता एक साथ आवाज उठाकर एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन करें
एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान जिला समिति सदस्य मनोज भाईजी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं व शिक्षकों से एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में जन जागरण व सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस अभियान से जन-जन को जोड़ने व अभियान के प्रति विचारों के प्रकटीकरण का आग्रह किया
युवा संसद में इन्फिनिटी व अन्य कॉलेज के 75 छात्र-छात्राओं ने 55 मिनट तक मॉक संसद का मंचन किया। जिसमें युवा सांसदों को सरकार और विपक्ष की बेंचों में विभाजित किया गया, जिन्होंने भारतीय संसद की सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव पर रचनात्मक और तीखी बहस करते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रस्ताव पारित किया! कार्यक्रम का आभार दिलीप मलैया ने व्यक्त किया! कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं सहित शिक्षक उपस्थित रहे! उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी











