
राज्य मंत्री टेटवाल ने विधायक लारिया के निवास पहुंचकर दिवंगत पिता को श्रद्धाजंलि अर्पित की)
सागर/23.03.2025
रविवार को म.प्र. शासन के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल ने सागर प्रवास के नरयावली विधायक लारिया के निज निवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता को दो मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार,पीठ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री आत्माराम परमार, उत्तराखंड गंगोत्री धाम की साध्वी रेणुका जी,पीठ के राष्ट्रीय महामंत्री सूरज केरोजी,राजवीर सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता,पीठ के प्रदेश अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार जी, अंकित धोप्ते, सुमित जाटव,ओम प्रकाश मोहिने, किशन लाल अहिरवार, खिलान सिंह, सुनील अहिरवार,श्री मिहीलाल अहिरवार,गंगाराम ठेकेदार, एड.नरेन्द्र अहिरवार, मधुकर जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।











