
नरयावली विधायक लारिया ने संत रविदास पीठ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ की मुख्यमंत्री से मुलाकात
भोपाल/24.04.2024
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने सोमवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व पीठ के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम के साथ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने बड़तूमा, जिला सागर में 100 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन संत रविदास लोक एवं संग्रहालय के निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी दी साथ ही गुरु रविदास विश्व पीठ के संबंध में, विधानसभा के विकास कार्यों के संबंध में,अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के साथ समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
Post Views: 158











