सागर में करणी सेना ने फूंका सपा सांसद का पुतला जमकर किया विरोध प्रदर्शन

सागर में करणी सेना ने फूंका सपा सांसद का पुतला जमकर किया विरोध प्रदर्शन

सागर। सागर में करणी सेना ने सपा सांसद का फूंका पुतला की जमकर नारेबाजी।

दरअसल, समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन ने हाल ही में राज्यसभा में मेवाड़ के शासक राणा सांगा पर एक विवादित टिप्पणी की, जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं उत्पन्न हुई।

सागर में करणी सेना की तीखी प्रतिक्रिया

करणी सेना के मीडिया प्रभारी गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सपा सांसद के विवादित बयान पर सागर में करणी सेना परिवार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। करणी सेना के प्रभारी अध्यक्ष रविंद्र सिंह बेस,शैलेन्द्र सिंह,अक्षय सिंह ने बताया कि हिंदू समाज के खिलाफ कोई भी बयान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को करणी सेना के सैकड़ो युवाओं ने सिविल लाइन कालीचरण चौराहे पर एकत्रित होकर सपा सांसद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की गई

करणी सेना की चेतावनी

करणी सेना ने स्पष्ट किया है कि यदि सपा सांसद माफी नहीं मांगते और उनकी मान्यता रद्द नहीं की जाती, तो करणी सेना जिले भर में लगातार विरोध प्रदर्शन करेगी।
आयोजन में प्रमुखता से चंदू राजा ततरवारा, शैलेंद्र सिंह बमोरी, रविंद्र सिंह बैस
नरेंद्र ठाकुर, डॉ वीर सिंह राजपूत, डॉ जसवंत सिंह उमरारी,रामजी राजपूत, सुधीर राजपूत रत्नारी,भोले राजा, अक्षय सिंह राजपूत
अक्षय प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष, सचिन राजपूत, गजेंद्र सिंह बन्नाद, अमित सिंह बम्होरी, कुलदीप सिंह बिजोरा, भूपेंद्र सिंह सरखेडा, रविन्द्र सिंह चावड़ा समस्त करणी सैनिक जिला सागर

Leave a Comment

Read More