प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया में रोजगार मेले का आयोजन

प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया में रोजगार मेले का आयोजन

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने की छात्र छात्राओं से चर्चा

सागर। प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेस शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग में मध्‍यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग सूक्ष्‍म, लघु और माध्‍यम उद्यम विभाग मध्‍यप्रदेश शासन के संयुक्‍त तत्‍वाधान में वृहद युवा संगम कार्यक्रम,विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्‍वती की पूजा अर्चना एवं अतिथियों के स्‍वागत के साथ हुआ।महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. ए. सी.जैन ने स्‍वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है । इस रोजगार मेले में प्रदेश के सभी बेरोजगार युवा भाग लेगें और अपनी योग्‍यता अनुसार रोजगार प्राप्‍त कर सकेगें।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला रोजगार अधिकारी अंगूरी ठाकुर ने सम्‍पूर्ण कार्यक्रम की रूप रेखा बताते हुए इस रोजगार मेले के उद्देश्‍य को स्‍पष्‍ट किया कि रोजगार मेला एक ऐसा कार्यक्रम है जहां पर रोजगार चाहने वालो के लिए रोजगार उपलब्‍ध कराये जाते है।संयुक्‍त संचालक ए.बी. खान भोपाल ने अपने वक्‍तव्‍य में कहा कि हम लोग जानते है कि भारत एक ऐसा देश है जहां पर हर दिन त्‍यौहार मनाये जाते है इसी कड़ी में मध्‍यप्रदेश सरकार के द्वारा तकनीकी शिक्षा,कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के माध्‍यम से एक ऐसे वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।जहां पर एक ओर बड़ी संख्‍या में कम्‍पनियां आती है तो वहीं दूसरी ओर बहुत सारे बेरोजगार आते है ताकि उन्‍हें योग्‍यता अनुसार रोजगार मिल सके।यह हमारे लिए सौभाग्‍य की बात है कि मध्‍यप्रदेश में पॉच स्‍थानों में से एक स्‍थान सागर है जिसको वृहद रोजगार मेले के लिए चुना गया।इसी क्रम में महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्‍यक्ष श्री धर्मेन्‍द्र सिंह राठौर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप कम्‍पनियों में इंटरव्‍यू देवें जिससे हमारे महाविद्यालय का नाम रोशन हो सके। मुख्य अतिथि श्‍याम तिवारी भारतीय जनता पार्टी जिला अध्‍यक्ष ने उद्बोधन में युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्‍या में भाग लेकर अपनी योग्‍यता एवं क्षमता के अनुसार रोजगार प्राप्‍त करें । इस कार्यक्रम में श्री अंकित तिवारी मण्‍डल अध्‍यक्ष मकरोनिया आदि उपस्थित रहें । उक्त कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सागर द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत श्रीमती राखी चौरसिया दीनदयाल नगर निवासी को होटल संचालन हेतु 10 लाख रुपए की ऋण राशि ,नरेश दक्ष सागर निवासी सिदगुवा मे टेक्सटाइल इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए 17 लख रुपए की ऋण राशि का चेक , प्रियांशु श्रीवास्तव गोपालगंज निवासी को 11 लख रुपए की ऋण राशि एवं दीपक हरजानी को 10 लख रुपए की ऋण राशि ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग सर्विसिंग सेंटर खोलने के लिए प्रदान की गई ।
लगभग 1600 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्‍न क्षेत्रों में रोजगार प्रदान करने के लिए रोजगार मेले में पीथमपुर एवं सागर से लगभग 40 से अधिक कम्‍पनियों आई जिसमें गोल्‍डन फार्मर ऑग्रेनिक एग्रीकल्‍चर सागर, वेलस्‍पन लिबिग लिमिटेड अंजर गुजरात , मदरसन अहमदाबाद, एम.आर.एफ. बडोदरा, ओमकार मैन पावर सेल्‍यूशन गुजरात, आमदानी प्रा.लि.छिदवाड़ा, ट्रेड इलेक्ट्रिॉनिक प्रा. लि. अरविन्‍द्र प्रा. लि. गुजरात, संजीव ऑटो प्रा. लि. महाराष्‍ट्र, सुदर्शन केमिकल इंस्‍ट्रीज महाराष्‍ट्र, डी.एम.सी.एफ.एस. प्रा. लि. पुणे, स्किल विजन ऑर्गनाइजेशन, साई कॉलनेट प्रा. लि. दिल्‍ली आदि कम्‍पनियां तथा 150 से अधिक उनके प्रतिनिधि एवं विभिन्‍न महाविद्यालय, विश्‍वविद्यालय से शिक्षक उपस्थित रहें । 1442 विद्यार्थियों ने ऑनलाईन एवं ऑफलाईन पंजीयन करवाया जिसमें से 872 विद्यार्थियों को प्राविधिक चयन सूची में प्राथमिक चयन किया गया । जिला रोजगार एवं व्‍यापार केन्‍द्र सागर द्वारा सागर जिले में संयुक्‍त रूप से वृहद युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत रोजगार, स्‍व-रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले के संबंध में मंच से लाभान्‍वित हितग्राहियों जिनमें श्रीमती राखी चौरसिया, श्री नरेश दक्ष श्री प्रियांश श्रीवास्‍तव एवं श्री दीपक हरजानी को लाभ प्राप्‍त हुआ । कार्यक्रम में समस्‍त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्‍टॉफ उपस्थित रहा । कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितु विश्‍वकर्मा ने एवं आभार श्री आर. सी. प्रजापति ने व्‍यक्‍त किया।

Leave a Comment

Read More