
खुरई विस क्षेत्र की 3 सड़कों के लिए बजट में स्वीकृत हुए 19 करोड़ *सागर।* मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में खुरई, विधानसभा की तीन सड़कों के निर्माण हेतु 19 करोड़ रूपए स्वीकृत किये गए हैं।
खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में उजनेट से आसौली गीधा पलौआ तक 7 किलोमीटर सड़क मार्ग, ललोई से आसौली तक 5 किलोमीटर सड़क मार्ग तथा कोलुआ से सेवन तक सड़क मार्ग निर्माण हेतु 19.12 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
मीडिया कार्यालय
दिनांकः 25/03/2025
Post Views: 233











