संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने विधायक प्रदीप लारिया के पिता को दी श्रद्धांजलि

संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने विधायक लारिया के पिता को दी श्रद्धांजलि
सागर/26.03.2025
आज बुधवार को सागर जिले के प्रवास पर पधारे भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल ने सागर संभाग प्रभारी श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी जी के साथ नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के पूज्य पिता स्वर्गीय  कुंदऊ लारिया के निधन उपरांत उनके पंचदेव मंदिर, रजाखेड़ी स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संवेदना प्रकट कर परिजनों से भेंट कर सांत्वना व्यक्त की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी जी, संजीव दुबे निकेश गुप्ता , श्याम सुंदर मिश्रा , मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी , सौरभ केशरवानी ,आफिसर यादव , अशोक सिंह  पडरिया, सोहन लोधी, पार्षद विवेक सक्सेना , अंशुल परिहार , नितिन सोनी  मनीष चौबे  सरपंच शिवराज यादव , दीपक दुबे सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Read More