मोटर साइकिल के मवेशी से टकरा जाने पर घायल हुए 4 व्यक्ति, डायल-112/100 एफआरव्ही ने अस्पताल पहुँचाया

सागर के थाना खिमलासा क्षेत्र के वुडनपुरा गाँव के पास मोटर साइकिल के मवेशी से टकरा जाने पर घायल हुए 4 व्यक्ति, डायल-112/100 एफआरव्ही ने अस्पताल पहुँचाया

सागर के थाना खिमलासा क्षेत्र के वुडनपुरा गाँव के पास मोटर साइकिल मवेशी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें तीन व्यक्ति एवं एक बच्ची घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 26 -03-2025 को प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल खिमलासा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक बृज किशोर पाठक एवं पायलेट अमित विश्वकर्मा ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के मवेशी से टकरा जाने से दंपति एवं उनकी पाँच साल की बच्ची एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था ।
डायल-112/100 एफ आर व्ही द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल खिमलासा पहुँचाया गया ।

घायलों के नाम — (1) कल्लों पति घनश्याम बंसल उम्र 30 साल निवासी प्रहलाद पुरा थाना बंडा
(2) अनुष्का पिता घनश्याम बंसल उम्र 5 साल निवासी प्रहलाद पुरा थाना बंडा
(3) घनश्याम पिता बिहारी बंसल उम्र 35 साल निवासी प्रहलाद पुरा थाना बंडा
(4) सरजू पिता मक्की बंसल उम्र 45 साल निवासी भड़राना थाना बंडा

Leave a Comment

Read More