नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का संभागीय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का संभागीय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

सागर! नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को सागर पहुंचे सागर जिले में आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया,पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरखी विधानसभा अंतर्गत बागरोद चौराहे पर जोरदार स्वागत किया विभिन्न कार्यक्रमों उपरांत मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं विधायक शैलेंद्र कुमार जैन देर शाम संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचे जंहा कार्यकर्ताओं ने जमकरआतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा कर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ उनका स्वागत किया संभागीय भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भेंट कर चर्चा की इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में जनजागरण कर इसे जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया साथ ही उन्होंने मंडल अध्यक्ष गणों को अविलंब मंडल कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्देशित किया जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सागर प्रवास के दौरान खुरई पहुंचे जहां उन्होंने दिवंगत भाजपा ने नेता मनीष सिंघई को श्रद्धांजली अर्पित कर परिजनों से भेंट की साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के दिवंगत पूज्य पिता श्री के चित्र पर पुष्पांजलि कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर पहुंचे जंहा विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने परिवार के साथ उनका स्वागत किया! कार्यालय में भेंट वार्ता के दौरान पूर्व विधयक भानू राणा,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया,हरिराम सिंह जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,लक्ष्मण सिंह, संभागीय कार्यालय मंत्री वीरेंद्र पाठक,
जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे ,जिला मंत्री सुषमा यादव सविता साहू देवेन्द्र फुसकेले,देवेन्द्र कटारे,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता,मंडल प्रभारी मनीष चौबे,विधायक प्रतिनिधि पराग बजाज मण्डल अध्यक्ष नीरज यादव अमित बैसाखिया,मेघा दुबे,नीलम अहिरवार,प्रासुक जैन अंशुल परिहार,बाल किशन सोनी,अभिमन्यु सोनी सुमित यादव,नितिन सोनी, रवि ठाकुर अंशुल हर्षे,उमेश सिंह सोनल सोनी दीपक दुबे,नेहा जैन,सुनीता रैकवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें!

Leave a Comment

Read More