विधायक प्रदीप लारिया ने पंचकल्याणक महोत्सव आयोजन की तैयारियों के संबंध में कमेटी और अधिकारियों के साथ की बैठक

विधायक लारिया ने पंचकल्याणक महोत्सव आयोजन की तैयारियों के संबंध में कमेटी और अधिकारियों के साथ बैठक की
सागर/29.03.2025
शनिवार को नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने तपोवन दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र सिदगुवां पहुंचकर सर्वप्रथम संत शिरोमणि 108 आचार्य विद्यासागर जी महाराज जी के दिव्य चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किये। तपोवन में विराजमान आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी एवं मुनि संत की चरण वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विगत दिनों नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने तपोवन तीर्थ क्षेत्र सिदगुवां का समिति सदस्यों के साथ अवलोकन किया था। पंचकल्याणक महोत्सव के व्यवस्थित संचालन में आ रही कठिनाइयों से कमेटी ने विधायक लारिया को अवगत कराते हुई सहयोग की अपील की थी।
इसी सिलसिले में शनिवार को विधायक लारिया पीएचई, एमपीईबी, पीडब्लूडी, स्वास्थ्य, ट्रैफिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ तपोवन पहुंचे। जहाँ उन्होंने कमेटी सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर बैठक की।
विधायक लारिया ने बैठक में संबोधित करते हुऐ कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव जैन समाज का सर्वाधिक महत्वपूर्ण नैमित्तिक महोत्सव है। इस महोत्सव में जिलेभर से बड़ी संख्या में धर्मावलंबियों का समागम होगा। तपोवन ट्रस्ट कमेटी द्वारा 12 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव आयोजन की तैयारी में हम सभी मिल कर अपनी श्रेष्ठतम सेवाएं समर्पित करे, जिससे महोत्सव का स्वरूप वृहद हो सके।
इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष पवन जैन मेडिकल, सुरेश जैन बीज निगम, डॉ.अमर चंद्र जैन, सुकमल जैन नैनधरा, अशोक जैन चितोरा, आलोक जैन, प्रेमचंद पटवारी, प्रसन्न जैन,सम्पत जैन,प्रिंस जैन,डॉ.सुनील जैन सीबीएमओ,बहेरिया टीआई गजेन्द्र जौहरियां,सह निरीक्षक पांडे,आरक्षक आशा हजारी, वाय.के.नामदेव पीडब्ल्यूडी, पीएचई से चौरसिया जी एवम गुप्ता मैडम, एमपीईवी से मिश्रा जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Read More