भूपेंद्र भैया ने क्षेत्र के विकास के साथ समाज के हर तबके के लिए कार्य किएः लखन सिंह

भूपेंद्र भैया ने क्षेत्र के विकास के साथ समाज के हर तबके के लिए कार्य किएः लखन सिंह

खुरई में 168 दिव्यांगों को वितरित किए सहायक उपकरण *खुरई।* लखन सिंह ने कहा कि क्षेत्र भूपेन्द्र भैया के विशेष प्रयासों से पेयजल और सिंचाई की समस्या को हल करने बीना नदी परियोजना जैसी सौगात क्षेत्र को दी गईं हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल तक विधानसभा के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा। जिससे क्षेत्र में फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा वहीं क्षेत्र के व्यापार में भी वृद्धि होगी। यह बात शनिवार को खुरई के जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता श्री लखन सिंह ने कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  लखन सिंह ने सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 24 दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्राई सायकल, 62 हितग्राहियों को ट्राई सायकिल, 27 को व्हीलचेयर, 38 को कान की मशीन, 3 को वॉकर फोल्डेवल, 7 को सुगम्य केन, 49 को छड़ी एवं 3 रोलेटर वितरित किए गए। चिन्हित कुल 168 दिव्यांग जनों को सहायता उपकरणों का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता लखन सिंह ने कहा कि, आपके विधायक भूपेंद्र भैया ने शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुचाने का काम किया है। इसके पहले भी आयोजित कई कार्यक्रमों में दिव्यांगों को निः शुल्क ट्राई मोटरसाइकिल, व्हील चेयर, वॉकर, कान की मशीनें आदि उपकरण भूपेन्द्र भैया के प्रयासों से उपलब्ध कराए गए हैं।  लखन सिंह ने कहा कि जो दिव्यांग इस शिविर में छूट गए हैं आगे उन्हें भी उपकरण दिए जाएंगे। लखन सिंह ने कहा कि भूपेंद्र भैया ने विकास कार्यों के साथ ही क्षेत्र के हर एक तबके के विकास के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। भूपेन्द्र भैया ने हर गरीब के अपने स्वयं के आवास का सपना पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह को खुरई का और अधिक विकास करना है, इसके लिए वे प्रयासरत हैं।  लखन सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना फिर से शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ  लखन सिंह ने दीपप्रज्वलन व कन्या पूजन किया। कार्यक्रम के अतिथि का जनपद सीईओ मीना कश्यप, सीएमओ राजेश मेहतेले ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इसके साथ रोजगार सहायकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा नेताओं ने  लखन सिंह का स्वागत बड़ी माला से किया।

निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया

     वरिष्ठ भाजपा नेता  लखन सिंह ने नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा नागरिकों को भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु निःशुल्क प्याऊ का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा के पार्षगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता, भाजपा नेता, युवा भाजपा नेता सहित आमजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More