
झंडा एवं चुनरी यात्रा में विधायक लारिया हुए शामिल
सागर/30.03.2025
रविवार को जय मां भवानी समिति,रजाखेड़ी द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित भव्य झंडा एवं चुनरी यात्रा में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया शामिल हुए।
विधायक लारिया ने मां बिजासन मंदिर रजाखेड़ी से आरंभ हुई चुनरी यात्रा के झंडा का विधिवत पूजा अर्चना कराकर यात्रा का शुभारंभ कराया।
चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, भक्तगण एवं धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए। चुनरी यात्रा का विधायक कार्यालय सहित जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा बीजासेन मंदिर से रजाखेड़ी बजरिया होते हुए अवधूत आश्रम (बड़े मंदिर) पर समाप्त हुई।
Post Views: 246











