
लोहे की रॉड से मारपीट करने वाले 02 आरोपियों को किया
गिरफ्तार
घटना विवरण-दिनाँक 24.12.2024 को फरियादी प्रकाश चंद पिता स्व. कन्हैया लाल
केशरवानी उम्र 73 साल नि० शास्त्री वार्ड सागर ने इस आशय की रिपोर्ट लेख कराई कि मेरे दो लडके है दिनांक 06.12.2024 को रात करीब 10.00 बजे की बात है मेरा बडा लडका नवल केशरवानी मजदूरी करके घर आया और बताया कि शिवा टायर के सामने पडोसी मिला जिससे मेरे लडके की पुरानी बुराई चल रही है देखकर गंदी गंदी गालिया देने लगा गाली देने से मना किया तो वह घर चला गया जो में सरमन सेन के घर गाली देने की बात को समझाने के लिये गया था और समझाकर अपने घर के बाहर खड़ा था और मेरा लडका नवल केशरवानी भी खडा था तो थोडी देर बाद पीछे से सरमन अपने लडको के साथ लोहे की रॉड व डण्डा लेकर आया और सरमन के लडके ने रॉड मारी जो कमर और कूल्हे में चोट लगी थी और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया था तो बडा लडका नवल बचाने लगा तो बडे लडके को मौसम सेन ने डण्डा मारा बाये पैर की जांघ में लगा जिससे चोट आई और मुक्का मारा जो बडे लडके के बाये आंख के नीचे लगा फिर तीनो लोग वंहा से भाग गये कह रहे थे की रिपोर्ट करने गये तो जान से खत्म कर देगे जो अधिक चोट होने से जिला अस्पताल सागर गये और वंहा से बीएमसी रिफर किया गया जो ईलाज कराने के बाद रिपोर्ट की रिपोर्ट पर अपराध धारा 296.115(2),118(1),118 (2), 351 (3).3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। घायलो का कई दिनों तक ईलाज चलता रहा।
दौरान विवेचना प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग-दर्शन में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये जाकर प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुखविर
सूचना तंत्र स्थापित कर आरोपी गण 01. सरमन पिता प्रकाश सेन उम्र 56 साल 02. मौसम पिता सरमन सेन उम्र 20 साल 03. अपचारी बालक उम्र सभी नि० शास्त्री वार्ड सागर को दिनांक 09.04.2025 को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिन्होने अपराध करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड व डण्डा को पेश करने पर जप्ती की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया तथा अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर माननीय किशोर बोर्ड सागर पेश किया गया। आरोपी गण अपराधिक प्रवृत्ति को व्यक्ति है जिनके विरूद्ध विभिन्न अपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं जिनका विवरण निम्नानुसार है-
- सरमन सेन उम्र 56 साल (कुल अपराध-01) 01.अप.क 1276/2024 धारा 296,115(2).351(3),3(5) भारतीय न्याय संहिता 3 (1) द.ध 3 (2) 5ए एससीएसटी एक्ट।
- मौसम सेन उम्र 20 साल (कुल अपराध-01) 01. अप.क 1276/2024 धारा
296.115(2),351(3),3(5) भारतीय न्याय संहिता 3 (1) द.ध 3 (2) 5ए एससीएसटी एक्ट ।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों के नाम-01. निरी. जसवंत
राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर 02. प्रआर कमलेश नामदेव 03. प्रआर अनिल प्रभाकर 04. प्रआर प्रमोद बागरी 05. आर दीपक 06. आर अरविंद कुमार।











