कॉसमॉस कॉलोनी की दीवार पर घूमता रहा तेंदुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]



भोपाल। राजधानी भोपाल के बोरदा इलाके में तेंदुए का मूवमेंट देखने को मिला है। कॉसमॉस कॉलोनी की दीवार पर कुछ देर तक तेंदुआ घूमता रहा। इसके बाद जंगल की ओर भाग निकला। कॉलोनी के ही एक युवक ने तेंदुए का वीडियो बना लिया। तेंदुए के मूवमेंट से लोगों में दहशत है।

कोलार रोड स्थित कॉसमॉस कॉलोनी में रविवार देर रात तेंदुआ देखा गया। यहां रहने वाले राहुल सिंगोड़िया ने अपने मोबाइल में तेंदुए का वीडियो बना लिया। राहुल ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे दीवार पर तेंदुआ घूम रहा था। हालांकि, कुछ देर में ही वह जंगल की ओर भाग निकला।

आसपास जंगली क्षेत्र, तेंदुए का रहता है मूवमेंट पर्यावरण से जुड़े राशिद नूर ने बताया कि कोलार रोड पर बसी कॉलोनियों से आगे ही जंगल है। यहां पर बाघ, तेंदुए का मूवमेंट रहता है। पहले भी तेंदुए देखे जा चुके हैं। कॉसमॉस कॉलोनी के आसपास के क्षेत्र में भी जंगल है।

लगातार रहा तेंदुए का मूवमेंट लगातार रहा तेंदुए का मूवमेंट जनवरी-फरवरी 2022 में शहर के त्रिलंगा इलाके में तेंदुए का मूवमेंट देखने को मिला था। कई दिनों के बाद तेंदुए को बाहर खदेड़ा गया था। इससे पहले 15-16 फरवरी 2019 को स्वर्ण जयंती पार्क, शाहपुरा पहाड़ी स्थित पार्क से होते हुए त्रिलंगा रहवासी इलाके में पहुंच गया था। जिसकी पुष्टि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हुई थी। उस वक्त रात को एक व्यक्ति की बाउंड्रीवॉल पर एक गमला गिर गया था। इसकी आहट से लोगों की नींद खुल गई थी। तब कॉलोनी वालों को लगा था कि कोई चोर चोरी करने के इरादे से घुसा था। जब लोगों ने सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो पता चला चोर नहीं बल्कि तेंदुआ कॉलोनी तक पहुंच गया था। अक्टूबर 2018 में भी स्वर्ण जयंती पार्क में तेंदुए के मूवमेंट से हड़कंप मच गया था।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें