ईसाई समाज ने किया विधायक शैलेंद्र कुमार जैन का सम्मान,सहयोग का दिलाया विश्वास।

 

सागर।ईसाई समाज द्वारा क्रिश्चियन कॉलोनी मधुकर शाह वार्ड में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित थे। बैठक में समाज के प्रतिनिधि के रूप में विशाल डेविड ने अपनी बात रखते हुए विधायक जैन की कार्य शैली और समाज के लिए उनके सहयोग की बात रखी, बैठक में आमंत्रित करने के लिए विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के सागर विधानसभा के प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार जैन ने समाज का धन्यवाद दिया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि मैं किसी समाज विशेष का विधायक नही हूं बल्कि सागर नगर के हर एक नागरिक का प्रतिनिधि हूं और मेरी जिम्मेदारिआप सभी के प्रति बनती है। पूर्व में ईसाई समाज के लोगों ने मुझसे कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल निर्माण में काफी संकोच के साथ आग्रह किया था जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी ने तत्काल 25 लाख रुपए की स्वीकृति दी थी उस समय मेरे द्वारा मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान हेतु भी 50 लाख रुपए स्वीकृत कराए गए थे। हम सागर के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हमने तो सड़को के निर्माण लिए निरंतर कार्य किया है,तिली सिविल लाइंस स्मार्ट रोड आपके सामने है,एलिवेटेड कॉरिडोर,संजय ड्राइव रोड का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि आपको यदि लगता है की सागर विकास की ठीक दिशा में जा रहा है तो हमे सहयोग करें। बैठक में समाज जनों ने अपनी मांगों से संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपा।बैठक में मुख्य रूप से सेवानिवृत्त जज तरुण स्टैंडली,सी जी फिलिप,किशोर मरावी,रोज मेरी डेविड, एजाज खान,नीरज यादव, प्रासूख जैन,सुमित यादव, श्रीमती कल्पना मोजेस,श्रीमती दास,अमन वाल्टर,विनय,सतीश राव,सुरेंद्र वाल्टर उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More