*पुरब्याऊ वार्ड में हुआ जोरदार स्वागत*
*लक्ष्मीपुरा में साफा पहनाकर महिलाओं द्वारा स्वागत किया एवं पुष्प वर्षा की गई*

सागर /3नवम्बर। कांग्रेस की योग्य, कर्मठ, मिलनसार प्रत्याशी श्रीमती निधी सुनील जैन द्वारा आज सूबेदार लक्ष्मीपुरा एवं पुरव्याऊ वार्डो मै घर घर जनसम्पर्क किया गया। आज के जनसम्पर्क अभियान का आरम्भ महादेव मंदिर गोला कुआ में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आरम्भ किया गया।
महादेव मंदिर गोला कुआ में भगवान महादेव के दर्शन कर सूबेदार वार्ड में जन संपर्क शुरू किया।
पुरब्याऊ वार्ड में जोरदार स्वागत किया गया।
लक्ष्मीपुरा वार्ड में साफा पहनाकर महिलाओं निधी सुनील जैन का स्वागत किया गया एवं पुष्प वर्षा कि गई।
पुरब्याऊ वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी निधी सुनील जैन ने वृद्ध महिला को आश्वासन दिया और उन्हें विधायक बनने पर कुटीर और अन्य सहकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया
सूबेदार वार्ड पुरब्याऊ वार्ड लक्ष्मी पुरा में गोपाल मंदिर शिव मंदिर के दर्शन किए।
मित्रो और कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर मै सहजता से सहभोज किया।
अमित दुबे रामजी और उनके परिवार द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन का स्वागत किया गया और उनके पक्ष में वार्ड मै जनसंपर्क किया।
इस दौरान पूर्व विधायक सुनील जैन,पारुल साहू, अमित रामजी दुबे,गोवर्धन रैकवार,सिंटू कटारे, समीर चौरसिया, जमना प्रसाद सोनी,प्रभात जैन,रंजीता राणा, सीमा चौधरी,मोनू जैन, प्रशांत समैया,विजय साहू लक्ष्मी चौरसिया, सीताराम पचकोड़ी, चंद्रप्रभा दुबे, सुधा रजक,पवन पटेल, मीना पटेल, रजिया खान, अमित जैन सहित सेकड़ो लोग उपस्थित रहे











