इंदिरा जी और रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने किया स्मरण

सागर/19.11.2023*

मोती नगर चौराहे पर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने देश की महान वीरांगनाएं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और 1857 की क्रांति में अंग्रेजों को दांतों तले चने चबवा देने वाली रानी लक्ष्मीबाई जी की जन्मजयंती मनायी।

सर्वप्रथम सेवादल परिवार ने लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा को जल से साफ किया और इंदिरा जी के चित्र पर और लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश चंद सिंघई ने कहा कि भारत को शक्तिशाली देश बनाने में पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अहम भूमिका रही। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक निर्णय पूरी निडरता से लिए। जिन्होंने न केवल देश में क्रांति लाई बल्कि विश्व में भारत के प्रति राय को भी बदल दिया। रानी लक्ष्मीबाई जी का स्मरण करते हुये सिंघई ने कहा कि आज महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान की वजह से हमारा देश आजादी की सांस ले रहा है। लेकिन वह बुंदेलखंड की बेटी थी और हमारा फर्ज बनता है कि हम अपनी बेटी को उसकी वीरता के लिए याद करें।

शहर सेवादल अध्यक्ष ने मोतीनगर चौराहे पर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के चारों तरफ फैली गंदगी को अपनी चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि कम से कम महापुरुषों के स्मारक और प्रतिमाओं पर नगर निगम प्रशासन को स्वस्थता का ध्यान रखना चाहिये।

कार्यक्रम में बृजेन्द्र नगरिया,महेंद्र दुबे,नितिन पचौरी,आनंद हैला, कल्लू पटेल,लल्ला यादव,अंकुर यादव,शुभम घोषी, सुल्तान घोषी,अभय खटीक, कृष्ण यादव,अनिकेत रजक,रिषी साहू,सत्यम सोनी,राज कोरी,सुंदरम कुर्मी,मोंटी साहू,परख शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More