खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से मिली स्वीकृति, जर्जर भवनों की जगह बनेंगे नए स्कूल भवन
सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र के मालथौन विकासखंड में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत पांच प्राथमिक शालाओं के जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवनों के निर्माण के लिए कुल 67.74 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी स्वीकृति के अनुसार, प्राथमिक कन्या विद्यालय मालथौन के नवीन भवन निर्माण के लिए 25.30 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, विकासखंड की चार अन्य प्राथमिक शालाओं के भवन निर्माण के लिए प्रत्येक विद्यालय को 10.91 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इनमें प्राथमिक शाला पड़रिया, प्राथमिक शाला पतराज, प्राथमिक शाला बिसराहा और प्राथमिक शाला ढड़ली शामिल हैं।
जर्जर भवनों की जगह मिलेंगे नए भवन
लंबे समय से जर्जर भवनों में संचालित प्राथमिक शालाओं के लिए नवीन भवनों की स्वीकृति से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी। नए भवनों के निर्माण से स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और बच्चों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिसर में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।
मालथौन विकासखंड की पांच प्राथमिक शालाओं के लिए जारी यह स्वीकृति क्षेत्र में शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
लोकेशन–सागर
दिनांक–29 अक्टूबर 2026
भारत न्यूज़ 24 live.com







