भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया का सोशल मीडिया पर जारी बयान

SHARE:

ग्वालियर, 22/11/2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए एक बयान में पनौती शब्द के प्रयोग का भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिह पवैया ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। श्री पवैया ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री जी को पनौती कहने को लेकर मैं तो इतना ही कहूंगा कि एक विदेशी मां की मानसिक अविकसित संतान ही इस तरह के बयान दे सकती है। राहुल गांधी पनौती बोलते हैं तो वह जानते हैं कि पनौती क्या होती है ? पनौती तो उसी दिन तय हो गई थी भारत के लिए जिस दिन राजीव गांधी का रिश्ता इटली में तय हुआ। इटली से जो पनौती राजीव गांधी लेकर आए, उसे आज तक देश को भुगतना पड़ रहा है। राहुल गांधी अहमदाबाद में मैच होने की आलोचना कर रहे हैं। अहमदाबाद प्रधानमंत्री जी का गृह राज्य होने के कारण आप गुजरात से घृणा करने लगे यह कौन सा तर्क है। क्या कांग्रेस के लोग यह जानते हैं कि प्रधानमंत्री जी के इसी पारिवारिक और आत्मीयता और हौसला अफजाई के कारण हमारे वैज्ञानिक चंद्रमा पर तिरंगा फहराने में कामयाब हो सके। जब वैज्ञानिक असफल हुए तो प्रधानमंत्री ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी थी और पीठ थपथपाई तो उसका नतीजा हमने चन्द्रयान-3 में देख लिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार के पहले देश में कितने गोल्ड मेडल खिलाड़ी लेकर आ रहे थे ? लेकिन खिलाड़ियों को जाते समय टेलीफोन करना जीतने के बाद में मैच खेलने के बाद भारत में अपने घर बुलाकर प्रधानमंत्री जी ने परिवार की तरह उनको स्नेह व दुलार देकर हौसला अफजाई किया,जिससे गोल्ड मेडल की झड़ी लग गयी। ऐसा लगता है कि यह कोई स्क्रिप्ट राइटर है जो राहुल गांधी को इस तरह लिखकर दे रहा है। भारत की जनता अपने प्रधानमंत्री के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग करने वाले को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस तरह का बयान देकर एक व्यक्ति नहीं पूरे भारत की जनता का अपमान किया है।

 

(राजलखन सिंह)

संभागीय मीडिया प्रभारी

ग्वालियर-चम्बल संभाग

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें