धर्म श्री से न्यू आरटीओ तक बन रही 6 किमी फोर लेन सड़क का विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने धर्म श्री से राजघाट तिराहा तक सड़क के चौड़ीकरन कार्य का निरीक्षण किया, विधायक जैन ने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा धर्म श्री से राजघाट तिराहा तक लगभग 3 किलो मीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरन किया जा रहा है अभी वर्तमान में यह सड़क 7 मीटर चौड़ी है इसे बढ़ाकर 18 मीटर चौड़ी किया जा रहा है जिसमे दोनो ओर 3.5 मीटर बढ़ाया जाएगा और इसमे मीटर का मेडियन रहेगा जिस पर स्ट्रीट लाइट पोल और पौधे लगाए जाएंगे दोनो ओर 1-1मीटर का फुटपाथ रहेगा।

वहीं राजघाट तिराहा से न्यू आरटीओ तक 3 किमी लंबी सड़क की चौड़ाई को भी 7 मीटर से बढ़ाकर 18 मीटर किया जा रहा है इसमें भी दोनो ओर 1- 1 मीटर का पाथ वे 1 मीटर का मेडियन जिसमे स्ट्रीट लाइट पोल और पौधे लगाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि हमारा सागर विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और विकास का मुख्य आधार किसी भी नगर की सड़के होती है हमारा प्रयास है कि हम यथा संभव सागर नगर की सभी सड़कों को चौड़ी करन करके महा नगर की तर्ज पर विकसित करें।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें