आर्यका मां अकम्प माताजी और अचल मति माताजी का पिच्छी परिवर्तन समारोह।
महिला जैन मिलन नेहा नगर की वीरांगनाओं द्वारा इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।
सर्वप्रथम जैन मिलन की वीरांगना किरण जैन और वीरांगना अंजना जैन को पिच्छिका को सिर पर लेकर जुलूस में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
उसके बाद जैन मिलन की वीरांगना स्मिता जैन और स्मिता भाई जी के द्वारा मंगलाचरण किया गया।
कार्यक्रम के मध्य में जैन मिलन की वीरांगना ज्योति जैन और शालिनी जैन के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई।
इस कार्यक्रम में माता जी को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य अध्यक्ष वीरांगना रितु जैन(राधाबाई जी परिवार) को मिला।
अत्यंत खुशी की बात यह है कि बड़ी माता जी को पिच्छी प्रदान करने का सौभाग्य अध्यक्ष वीरांगना ऋतु जैन, प्रचार मंत्री वीरांगना ज्योति जैन, सांस्कृतिक मंत्री वीरांगना शालिनी जैन को मिला।
इस अवसर पर जैन मिलन की सभी वीरांगनाएं है शामिल रही।











