सागर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती 25 दिसंबर सुशासन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आज 25 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सागर जिले के सभी 2118 बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि सुसाशन दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने आयोजन समिति का गठन किया जिसमें जिला महामंत्री मोनू चौहान को संयोजक व नवीन भट्ट मनीष गुरु को सह संयोजक बनाया गया हैं। आयोजन समिति संयोजक मोनू चौहान ने सुशासन दिवस पर बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की हैं
(श्रीकांत जैन)
जिला मीडिया प्रभारी











