ग्वालियर दिनांक 24/11/2023। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर के प्रथम नगर आगमन पर सोमवार को जिले भर में जगह-जगह भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता 151 जगहों पर पंडाल लगाकर अपने प्रिय नेताओं का पुष्प बरसाकर भव्य एवं आत्मीय स्वागत करेंगे। उक्त बात जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने महाराज बाडे़ पर होने वाले गौरव दिवस कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित जिला बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर कल 25 दिसंबर को ग्वालियर दौरे पर रहंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पदभार ग्रहण करने के बाद वे पहली बार ग्वालियर आ रहे हैं। इनके स्वागत की तैयारियों को लेकर आज सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारी सौंपी और कहा कि अपने प्रिय नेताओं के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्राण-पण से जुट जाएं जिससे कि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकें।
श्री चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर का कार्यकर्तागण एयरपोर्ट से किला, किले से अटल स्मारक सिरोल, अटल स्मारक से तानसेन मकबरा, पडाव, तानसेन मकबरा से महाराज बाडा, महाराज बाडे से एयरपोर्ट तक विभिन्न मार्गांे पर पुष्प बर्षाकर भव्य एवं आत्मीय स्वागत करेंगे।
श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस हम सब हर वर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं और इस बार भी हम सब मिलकर श्रद्धेय अटल जी का जन्मदिन 25 दिसंबर को हर बूथ पर मनाएंगे। इससे पहले सभी कार्यकर्ता सुबह 10 शिंदे की छावनी स्थित कमल सिंह का बाग में उनके निज निवास पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद सुबह 11 बजे प्रत्येक बूथ पर पुष्पंजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके उपरांत शाम 6 बजे श्रद्धेय श्री अटल विहारी वाजपेयी जी की जयंती को गौरव दिवस के रूप में महाराज बाड़े पर मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर मंच पर विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जय सिंह कुशवाह, श्री जयप्रकाश राजौरिया श्री महेंद्र यादव, जिला महामंत्री श्री विनोद शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन महामंत्री श्री विनय जैन ने तथा आभार महामंत्री श्री राजू पलैया ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्यगण श्री विवेक जोशी, श्री अशोक जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, श्री राकेश सिंह जादौन, श्री राकेश खुरासिया, संभागीय मीडिया प्रभारी श्री राजलखन सिंह, श्री अरुण कुलश्रेष्ठ, श्री धर्मेन्द्र राणा, श्री कनवर किशोर मंगलानी, श्री रामेश्वर भदौरिया, श्री दीपक शर्मा, श्री धर्मेन्द्र तोमर, श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री सुधीर गुप्ता, श्री धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, श्री अमित जादौन, श्री गिर्राज कंसाना, श्री दारा सिंह सेंगर, श्री सतेन्द्र शर्मा, श्री नवीन परांडे, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, श्री अरविंद रघुवंशी, श्री राघवेंद्र कुशवाह, श्री नरेश पुरुषवानी, श्री अजय महेन्द्रू, श्री जंडेल सिंह गुर्जर, श्री यश शर्मा, श्री विपुल जैन, श्री अमित श्रीवास्तव, श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री मनीष राजौरा, श्री धर्मेन्द्र आर्य, श्री संतोष गोडयाले, मण्डल अध्यक्ष श्री महेंद्र श्रीवास्तव, श्री विनय शर्मा, श्री अमित बंसल. श्री प्रयाग तोमर, श्री मनमोहन पाठक, श्री हरिओम झा, पार्षद श्री हरि पाल श्री संजीव पोतनीस, श्री अनिल सांखला, श्री अजय तिवारी, श्री जितेन्द्र मुद्गल, श्री हरि नारायण शिवहरे, श्री अनिल त्रिपाठी, श्री मानसिंह राजपूत,श्री भारत शाक्य, श्री जितेंद्र घुरैया सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे।











