जबलपुर। चार बार के सांसद, लोकसभा में मुख्य सचेतक रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके है। पश्चिम विधानसभा से दो बार के विधायक और पूर्व वित्त मंत्री को भारी मतों से हराया है। 2023 में जबलपुर की आठों सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसमें कि 7 सीट भाजपा ने जीती।
भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं
राकेश सिंह (जन्म 4 जून 1962) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और 17वीं लोकसभा में संसद सदस्य हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह 2004 के आम चुनावों से मध्य प्रदेश के जबलपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्हें 18 अप्रैल 2018 को नंदकुमार सिंह चौहान की जगह मध्य प्रदेश इकाई का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जो अगस्त 2014 से इस पद पर थे और फरवरी 2020 में उनकी जगह वीडी शर्मा को नियुक्त किया गया था।
कई अन्य संसदीय समितियों के भी सक्रिय सदस्य
2016 में अर्जुन राम मेघवाल की जगह लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया गया था, जिन्हें मोदी सरकार में शामिल किया गया था। वह कोयला और इस्पात पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। सिंह कई अन्य संसदीय समितियों के भी सक्रिय सदस्य हैं। वह महाराष्ट्र इकाई के सह प्रभारी के पद पर हैं ।
दो बेटियों के पिता राकेश सिंह का जन्म जबलपुर में हुआ था
राकेश सिंह का जन्म जबलपुर , मध्य प्रदेश में सुरेंद्र सिंह और गोमती देवी के घर हुआ था। उनका एक बड़ा भाई शांतनु सिंह है। उन्होंने गवर्नमेंट साइंस कॉलेज, जबलपुर से विज्ञान स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने दिसंबर 1993 में माला सिंह से शादी की, उनकी उनकी दो बेटियां हैं।
राकेश सिंह का संक्षिप्त परिचय
मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य
पदधारी
कार्यभार ग्रहण
3 दिसंबर 2023
इससे पहले तरूण भनोत
चुनाव क्षेत्र जबलपुर पश्चिम
संसद सदस्य, लोकसभा
कार्यालय में
13 मई 2004 – 3 दिसंबर 2023
इससे पहले जयश्री बनर्जी
इसके द्वारा सफ़ल खाली
चुनाव क्षेत्र जबलपुर
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष
कार्यालय में
18 अप्रैल 2018 – 15 फरवरी 2020
इससे पहले नंदकुमार सिंह चौहान
इसके द्वारा सफ़ल वीडी शर्मा
व्यक्तिगत विवरण
जन्म 4 जून 1962 (उम्र 61)
जबलपुर , मध्य प्रदेश , भारत
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवनसाथी माला सिंह ( एम. 1993 )
बच्चे 2
निवास मढ़ाताल, जबलपुर , मध्य प्रदेश
डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, नई दिल्ली , भारत
शिक्षा बी.एससी, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर
पश्चिम विधानसभा सीट प्रतिष्ठा का विषय
राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में थे। यह सीट दोनों ही दल के प्रत्याशियों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। जहां भाजपा ने चार बार से सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा में चीफ व्हिप राकेश सिंह को टिकट दिया। वहीं कांग्रेस के दस साल से विधायक, कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री तरुण भनोत अपनी किस्मत अजमा रहे थे।
पश्चिम विधानसभा सीट को जीतने के लिए लगाई गई पूरी ताकत
दोनों ही तरफ से पूरी ताकत पश्चिम विधानसभा सीट को जीतने के लिए लगाई गई थी। इस बार साल 2018 के विधानसभा चुनाव से यहां पांच फीसद ज्यादा मतदान हुआ था। जिसे भाजपा लाड़ली बहना का जादू बता रही थी वहीं कांग्रेसी सत्ता विरोधी तहर मानकर खुश हो रही थे।
कुछ पसंदीदा फिल्मी बातें…
फिल्म : कश्मीर फाइल्स, अभिनेता : अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री : कोई नहीं, गाना : मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे-मोती
परिवार का साथ बहुत महत्वपूर्ण
राकेश सिंह का कहना है कि अगर परिवार का साथ न होता तो राजनीति करना बहुत कठिन हो जाता। कई-कई दिन तक बाहर रहना होता है। ऐसे में परिवार ही सब संभालता है। पार्टी कार्यकर्ता और शहर के लोग भी मेरे परिवार के सदस्य हैं।
इंदौर में प्रतिष्ठा का प्रश्न है सफाई
वे स्पष्टता के साथ यह भी स्वीकारते हैं कि सफाई के मामले में इंदौर की तरह जबलपुर में काम नहीं हो पाया। इंदौर की जनता ने सफाई को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। इसी कारण है कि इंदौर लगातार नंबर एक है। जबलपुर में बहुत कुछ करना बाकी है। उम्मीद है कि आने वाले सालों में हम इस दिशा में भी आगे बढ़ेंगे।
राजनीति व्यवसाय कभी नहीं हो सकती
वे कहते हैं कि राजनीति सेवा का ही माध्यम है। इसलिए युवा व्यवसायसमझकर इसमें न आएं। अगर युवा सेवा के लिए आते हैं तो उनका स्वागत है, क्योंकि युवा नई सोच के साथ आता है। राजनीति का क्षेत्र ऐसा है कि इसमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यहां तेज हवा के थपेड़े उसे मजबूत बनाते हैं। विपरीत हवा में बहना सिखाते हैं। राजनीति बहुत धैर्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का माध्यम है। युवा देश के कुछ कर गुजरने की तमन्ना के साथ इसमें आएं तो देश जरूर आगे बढ़ेगा।
कभी जहां गायें चरती थीं, वहां बन रहा प्रदेश सबसे सुंदर एयरपोर्ट
उपलब्धि की बात चली तो राकेश सिंह ने बताया कि डुमना में नया एयरपोर्ट बन रहा है जो प्रदेश का सबसे सुंदर एयरपोर्ट होगा। इस जगह पर पहले कभी गायें चरा करती थीं। प्रदेश की सबसे बड़ी रिंग रोड जबलपुर में ही बन रही है। यह सुंदरता और तकनीक का अनूठा मिश्रण होगी। इससे छह राष्ट्रीय राजमार्ग जुड़ेंगे। इसी पर लाजिस्टिक पार्क बनेगा। भेड़ाघाट में रीजनल साइंस सेंटर बनने जा रहा है।
पास में ही देश का पहला जियोलाजिकल
पार्क बनेगा जो इंटरनेशनल नेटवर्किंग में रहेगा। शहर में बन रहे प्रदेश के सबसे लंबे साढ़े सात किलोमीटर के फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। जबलपुर-गोंदिया ब्राडगेज रेल लाइन का काम पूरा होने के बाद विद्युतीकरण और दो दर्जन से अधिक ट्रेनें जबलपुर को मिल ही चुकी हैं। लोकसभा सदस्य के पहले कार्यकाल से लेकर अभी तक हुए कामों की लंबी सूची है।











