
संजोग समिति द्वारा आयोजित जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न।
कार्यक्रम की निरंतरता ही उसकी सफलता है : शैलेंद्र कुमार जैन
सागर। जैन समाज द्वारा प्रतिवर्ष संजोग समिति के माध्यम से युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन के माध्यम से अपना जीवन साथी तलाशते हैं,परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन आदर्श गार्डन में समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे और उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित युवक युवतियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा विधायक जैन का सम्मान भी किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जैन ने कहा कि यह कार्यक्रम अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम है जहां पूरे देश के लोग यहां आकर अपना जीवन साथी चुनते हैं और लगभग 70% जोड़े वैवाहिक बंधन में बांधते हैं यह अपने आप में इस कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है ।यह कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं है जिसमें समाज का सिर्फ कमजोर वर्ग हिस्सा लेता है बल्कि इसमें हमारा उच्च वर्ग भी बड़े उत्साह के साथ सम्मिलित होता है इस कार्यक्रम की निरंतरता और गतिशीलता के लिए में आयोजकों को बधाई देता हूं जिन्होंने निरंतर इस कार्यक्रम को जारी रखा और आगे भी इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुझसे जो भी सहयोग मांगा जाएगा पूर्ण रूप से सहयोग करूंगा,कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र जैन जैना,तरुण जैन कोयला,अजय लंबरदार, सचिन जैन स्पोर्ट्स,संजय जैन लाट,प्रशांत जैन, सपन जैन,रजनीश जैन,मुकेश जैन खमकुआ, राकेश निश्चय उपस्थित थे।











