जिला अध्यक्ष ने दीवार पर बनाया कमल का फूल जिले के सभी 2118 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे दीवार लेखन

जिला अध्यक्ष ने दीवार पर बनाया कमल का फूल जिले के सभी 2118 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे दीवार लेखन

‘‘एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू

सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 15 जनवरी से देश भर में दीवार लेखन अभियान शुरू किया है। जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बीना के प्रताप नगर वार्ड से दीवार लेखन अभियान का जिले में शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने दीवार पर अपने हाथ से कमल का फूल बनाया और एक बार फिर से मोदी सरकार स्लोगन लिखा। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के आह्वान पर आज से “एक बार फिर से मोदी सरकार” संकल्प के साथ देश भर में दीवार लेखन का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी अभियान के अंतर्गत सभी कार्यकर्तागण 2024 में “एक बार फिर से मोदी सरकार” संकल्प के साथ इस अभियान में सहभागी हो रहे हैं। जिले में भी प्रत्येक बूथ पर जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण दीवार लेखन अभियान में सहभागी होकर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के संकल्प की सिद्धी के लिए जुट रहे हैं।

Leave a Comment

Read More