खुरई महोत्सव -2024″ के समापन कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री श्री राव उदयप्रताप सिंह मुख्य अतिथि होंगे

“खुरई महोत्सव -2024” के समापन कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री श्री राव उदयप्रताप सिंह मुख्य अतिथि होंगे *सागर।* शालेय शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदयप्रताप सिंह 17 जनवरी, बुधवार को "खुरई महोत्सव-2024" के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री व खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह होंगे। उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय "खुरई महोत्सव" के समापन दिवस 17 जनवरी की संध्या को देश के प्रख्यात प्लेबैक सिंगर शांतनु मुखर्जी 'शान' अपने आर्केस्ट्रा ग्रुप के साथ खुरई महोत्सव किला मैदान स्थित मुक्ताकाशी मंच पर भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति देने आ रहे हैं। खुरई भाजपा ग्रामीण ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिशंकर कुशवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण जैन और नगरपालिका खुरई अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार ने विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से अपील की है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री श्री राव उदयप्रताप सिंह का खुरई की शानदार परंपरा अनुसार स्वागत करें।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः 16/01/2024

Leave a Comment

Read More