स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठनों की सहमति से वाणिज्य कर चौराहे के पास महान दानवीर डॉ हरीसिंह गौर की प्रतिमा ससम्मान विस्थापित की गई है

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठनों की सहमति से वाणिज्य कर चौराहे के पास महान दानवीर डॉ हरीसिंह गौर की प्रतिमा ससम्मान विस्थापित की गई है

सुन्दर ग्रेनाइट सहित बने विशाल बेस पर स्थापित की गई डॉ गौर की प्रतिमा

सिविल लाईन चौराहे पर रोटरी हटने से वाहनचालकों के सुरक्षित व सुगम आवागमन हेतु मिलेगी अधिक जगह

सागर दिनांक 16 जून 2024

सागर शहर के मुख्य चौराहों में से एक सिविल लाईन चौराहे का कायाकल्प नागरिकों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुये किया जा रहा है। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा विगत वर्षों से शहर के यातायात को व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिये इस चौराहे पर ट्रेफिक सिग्नल लगाकर नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और नियमों के पालन जैसे रेड लाईट पर रुकने की आदत, ट्रिपल राइड न करना, हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाना आदि की आदतों को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। ताकि नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात का लाभ मिले और चौराहों पर वाहन चालक के साथ ही जेब्राक्रासिंग से पैदल सड़क पार करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सिविल लाईन चौराहे को सुव्यवस्थित बनाने के लिये आईलेंड का निर्माण किया गया है और यहां वाहनों के आवागमन को ट्रेफिक सिग्नल के माध्यम से कंट्रोल किया जा रहा है। यातायात को और सुगम बनाने के लिये यहां बनी रोटरी को हटाना आवश्यक था। सिविल लाईन चौराहे की इस रोटरी के हटने से वाहनों को अधिक जगह आवागमन हेतु उपलब्ध होगी और ट्रेफिक व्यवस्था में सुधार होगा। नागरिकों के यातायात हित को देखते हुये रोटरी में स्थापित सागर के पितृपुरुष महानदानी डॉ हरीसिंह गौर की प्रतिमा को ससम्मान विस्थापित करने का निर्णय लिया गया और स्थल का चयन स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संगठनों की सहमति से करते हुये वाणिज्य कर चौराहे के पास ग्रेनाइट का सुन्दर बेस प्रतिमा स्थापित करने हेतु तैयार किया गया था। प्रतिमा स्थापित करने हेतु बेस निर्माण का कार्य पूरा होते ही जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुये माल्यार्पण कर डॉ हरीसिंह गौर की प्रतिमा को यहां स्थापित किया गया है। और सिविल लाईन रोटरी को हटाने का कार्य किया गया है। रोटरी हटने के बाद आज चौराहे का विशाल आकार दिखने लगा है। इस चौराहे का कायाकल्प पूरा होते ही नागरिकों को एक सुंदर और व्यवस्थित चौराहे का लाभ आवागमन के लिये मिलेगा।

Leave a Comment

Read More