अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से की जिला पंचायत अध्यक्ष  राजपूत ने मुलाकात

अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से की जिला पंचायत अध्यक्ष  राजपूत ने मुलाकात

जिला पंचायत अध्यक्षों तथा जनपद अध्यक्षों के अधिकारों को लेकर हुई चर्चा

पंचायत मंत्री पहलाद पटेल अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे।जहां जिला पंचायत प्रदेश संघ के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने जिला पंचायत सदस्य ,जनपद अध्यक्षों सहित पंचायत मंत्री पहलाद पटेल का स्वागत किया एवं जिला पंचायत ,जनपद पंचायत अध्यक्षों सदस्यों की अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की श्री राजपूत ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों जनपद पंचायत अध्यक्षों को जो अधिकारों की घोषणा की गई थी उसके लिए लिखित आदेश प्रशासनिक अधिकारियों को जारी करें। इस पर पंचायत मंत्री पहलाद पटेल ने कहा कि जल्द ही आपके द्वारा की जा रही मांगे पूरी होगी जुलाई माह में तीन दिन का सम्मेलन बुलाया जाएगा जिसमें सभी जनपद , जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य शामिल होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह की मांगों पर पंचायत मंत्री पहलाद पटेल ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस सम्मेलन में जो भी संभव होगा आप की मांगों को पूरा किया जाएगा एवं अधिकार सौपे पर जाएंगे। इस अवसर पर बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, सागर जनपद अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, जैसीनगर जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, बंडा जनपद अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, शाहगढ़ जनपद अध्यक्ष मनीष यादव,रहली जनपद अध्यक्ष सुरेश पश्य,जनपद अध्यक्ष सहित पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जहर सिंग, मंगल सिंह बंडा ,भुजबल सिंह भाजपा मंत्री पप्पू देवेंद्र फुसकेले सहित जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More