गंगा मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का विधायक शैलेंद्र जैन ने किया निरीक्षण

गंगा मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का विधायक शैलेंद्र जैन ने किया निरीक्षण
सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने काकागंज वार्ड स्थित गंगा मंदिर पहुंचकर वहां पर चल रहे गंगा मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, उल्लेखनीय है कि गंगा दशहरा के पावन अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गंगा मंदिर का पुनर्निर्माण करने के निर्देश निगम प्रशासन को दिए थे और अगले दिन से काम शुरू करने की बात कही थी, निर्माण कार्य शुरू होने के बाद आज विधायक जैन ने पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, उन्होंने कहा कि माता गंगा हम सभी की अर्ध हैं और क्योंकि हम स्मार्ट सिटी के माध्यम से सागर तालाब का पुनर्निर्माण कर रहे हैं चारों ओर विकास के कार्य चल रहे हैं इस नाते हमरा गंगा मंदिर काफी पुराना हो चुका है और इसका यूनिट धार के विषय में हमारी रैकवार समाज के साथी मांग कर चुके हैं इसलिए हमने निर्णय लिया है मां गंगा का भाव और दिव्या मंदिर कम निर्माण करेंगे इसके लिए निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और ठेकेदार को निर्देशित किया है की गुणवत्ता युक्त सुंदर मंदिर का निर्माण किया जाए। इस अवसर पर सुनीता रैकवार,मंदिर के पुजारी गौरी शंकर रैकवार,राजेश रैकवार,दिलीप रैकवार,मुन्ना रैकवार सहित मातृ शक्ति उपस्थित थी।

Leave a Comment

Read More