सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्ड से अधिक से अधिक संख्या में विवाह योग्य वर-वधु के पंजीयन कराएं – विधायक शैलेंद्र जैन

विधायक  शैलेन्द्र जैन ने निगम अध्यक्ष, निगम आयुक्त एवं पार्षदों के साथ 15 जुलाई को बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने वार्ड से अधिक से अधिक संख्या में विवाह योग्य वर-वधु के पंजीयन कराएं – विधायक
सागर । ननि ।29 जून 24। नगर निगम द्वारा बालाजी मंदिर परिसर में 15 जुलाई को आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में विधायक शैलेंद्र जैन ने निगमाध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार, निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री , पार्षदों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ बालाजी मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में चर्चा की और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन भव्य हो। आयोजन स्थल पर वर- वधु के लिए अच्छी व्यवस्थाएं हो ,पेयजल की व्यवस्था, बारिश को दृष्टिगत रखते हुएअच्छे पंडाल की व्यवस्था ,चलित शौचालय जयमाला, भोजन व्यवस्था ,अनाउंसमेंट अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था तथा विवाह संपन्न करने के लिए पुरोहितों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड से विवाह योग्य अधिक से अधिक संख्या में वर-वधु के पंजीयन कराएं तथा अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए पार्षदों की समिति बनाएं ।
निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की तहत होने जा रहे सामूहिक विवाह सम्मेलन में आने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो इसलिए नगर निगम के सभी अधिकारी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कार्यक्रम के पूर्व सुनिश्चित कर लें जिससे 15 जुलाई को कार्यक्रम स्थल पर कोई कमी न रहे ।
इस अवसर पर एमआईंसी सदस्य  धर्मेंद्र खटीक मेघा दुबे ,पार्षद हेमंत यादव, शैलेष केशरवानी, रीतेश तिवारी ,नीरज गोलू कोरी, मनोज चौरसिया,देवेंद्र अहिरवार, भरत माते, कन्हई पटेल, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार पटेल, रामू ठेकेदार, विशाल खटीक,अमन चौरसिया, भाजपा नेता श्याम तिवारी,जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी अंशुल परिहार मनीष चौबे ,पूर्व पार्षद चेतराम अहिरवार, रविंद्र लारा,पलाश जैन सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More