
जिले के सभी 2118 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात कार्यक्रम
सागर। रविवार को सागर जिले के सभी 2118 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम में उनके विचारों को सुना। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि भाजपा के जिला अध्यक्ष सांसद,विधायक,पदाधिकारियों, ने बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना है। एवं प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पौधरोपण भी किया है। जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बीना विधानसभा के
आचवल वार्ड में बूथ क्रमांक 103 पर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुना एवं कार्यक्रम उपरांत सभी के साथ मिलकर बूथ पर पौधरोपण किया इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सभी पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं से “एक पेड़ मां के नाम”कार्यक्रम में बढ़चढ़ हिस्सा लेते हुए बृहद रूप से पौधा रोपण करने का आग्रह किया उन्होंने सभी से अपील की है सभी कार्यकर्ता आम जनों को भी इस अभिनव कार्यक्रम से जोड़े और सुरक्षित स्थान पर पौधे के पोषण का संकल्प लेते हुए पौधा रोपित करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी











