
जैन मिलन शाखा मकरोनिया द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
सागर।जैन मिलन मकरोनिया शाखा द्वारा 1008 श्री महावीर स्वामी के निर्माण महोत्सव के 2550 वे वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय जैन प्रतिभा सम्मान एवं जैन मिलन मकरोनिया शाखा के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र जैन उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन मिलन शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अति वीर श्री विजय जैन गुना ने की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, डॉक्टर अनिल तिवारी,आलोक जैन एवं दिनेश जैन उपस्थित थे। मंचासीन अतिथियों में नीति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना जैन एवं दानवीर गुलजारीलाल जैन, वैश्य सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता रहे। कार्यक्रम में जैन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अतिथि द्वारा सम्मानित कर उनको प्रोत्साहित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जैन ने कहा कि जैन मिलन शाखा द्वारा प्रतिवर्ष जिला स्तरीय जैन प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया जाता है इसके माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है इस तरह के कार्यक्रम प्रत्येक समाज में होना चाहिए जिससे हमारे वे बच्चे जो मेहनत करके अच्छा प्रदर्शन करते हैं उन्हें और उनके अभिभावकों को समाज में सम्मान मिल सके। नवीन कार्यकारिणी को अध्यक्ष विजय जैन गुना ने पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र जैन माल्थों,सुरेश जैन रविंद्र जैन राजेश जैन हीरालाल जैन अजीत जैन महेश जैन प्रदीप जैन समेत बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।











