विधानसभा में विधायक शैलेंद्र जैन के प्रश्न के उत्तर में कोशल विकास मंत्री ने दी जानकारी,सागर में 550 करोड़ की लागत से स्थापित होगा ग्लोबल स्किल पार्क

विधानसभा में विधायक शैलेंद्र जैन के प्रश्न के उत्तर में कोशल विकास मंत्री ने दी जानकारी,सागर में 550 करोड़ की लागत से स्थापित होगा ग्लोबल स्किल पार्क
सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्न के माध्यम से वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सागर में ग्लोबल स्किल पार्क बनाने की घोषणा की गई थी,जिस पर प्रश्न दिनांक तक क्या प्रगति है,प्रोजेक्ट में भूमि आवंटन हेतु क्या कार्यवाही प्रचलन में हैं एवम क्या सागर में अबतक ग्लोबल स्किल पार्क (जीएसपी) की स्थापना नही होने के कारण प्रशिक्षणार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण नही मिल पा रहा है एवम क्या शासन शीघ्र ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना कराएगा,प्रश्न के उत्तर में कौशल विकास एवम रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश में 4 स्थानों पर ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना की जाना है जिनमे सागर में ग्लोबल स्किल पार्क में 550.60 करोड़ का वृहद निवेश प्रस्तावित है ,विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जीएसपी का निर्माण इंजीनियरिंग कॉलेज सागर में ही की जावे जिससे इस अत्याधुनिक जीएसएपी की सिनर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित हो सके और दोनो संस्थाओं के शिक्षकों व विद्यार्थियों को परस्पर लाभ प्राप्त हो सके। इस पार्क के लिए आवश्यक 25 से 30 एकड़ भूमि इंजीनियरिंग कॉलेज सागर में उपलब्ध है।

Leave a Comment

Read More