भार्गव भृगु ब्राह्मण समाज युवक युवति परिचय सम्मेलन, मेधावी छात्र छात्रा सम्मान 28 जुलाई को सागर में

भार्गव भृगु ब्राह्मण समाज युवक युवति परिचय सम्मेलन, मेधावी छात्र छात्रा सम्मान 28 जुलाई को सागर में

सागर/ 2 जुलाई।श्री भार्गव भृगु ब्राह्मण समाज द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन, मेधावी छात्र छात्र सम्मान एवं प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 28 जुलाई को सागर के एम एस गार्डन तिलकगंज में किया जाएगा।
सजातीय बंधुओ की बैठक में भार्गव भृगु ब्राह्मण समाज सागर संभाग एवं जिला इकाई की बैठक में अनेक निर्णय लिए गए, जिसमे अनेक समितियों के गठन भी किये गए। सर्व सम्मति से आयोजन समिति का अध्यक्ष राजकिशोर पुरोहित को बनाया गया। जिसका प्रस्ताव संभागीय अध्यक्ष बी एल दीक्षित ने रखा एवं अनुमोदन सागर जिला अध्यक्ष आशीष ज्योतिषी ने किया।
बैठक में सागर संभाग के सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना निवाड़ी एवं दमोह से प्रतिनिधि शामिल हुए जिनमे पुरषोत्तम मुन्ना चौबे,महेश दत्त भार्गव, अवधेश दीक्षित शास्त्री ,आदर्श ज्योतिषी,दीपक दुबे,दिनेश नारायण भार्गव, शैलेश पाठक, भूपेंद्र अग्निहोत्री, सुशील चतुर्वेदी,शिवशंकर दुबे, यशोवर्धन चौबे,राकेश चौबे, राकेश दुबे, राजेश चौबे,राजेश कुमार दुबे, सुनील कुमार दुबे,सौरभ तिवारी, रामसेवक पाठक, राजू पाण्डेय, देवकुमार चौबे, कृष्णबिहारी सिलाकारी,निखिल पाठक, अमन अग्निहोत्री, सौरभ अग्निहोत्री, राजा दीक्षित, शुभम सिलाकारी, एम के चौबे, मनीष शास्त्री, सूयश चौबे, विकास भार्गव आदि शामिल हुए।

Leave a Comment

Read More