
विधायक शैलेंद्र जैन ने विधानसभा में जेल में बंद कैदियों द्वारा निर्मित सामग्री के कार्य को बढ़ावा देने हेतु प्रश्नकाल में मुद्दा उठाया
सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्न काल के माध्यम से केंद्रीय जेल एवं अन्य जेलों में कैदियों द्वारा उनके कार्य कुशलता के अनुसार निर्मित की गई विभिन्न प्रकार की सामग्री एवं उत्पाद के प्रदर्शन प्रचार प्रसार एवं उचित कीमत पर विक्रय हेतु शासन द्वारा क्या कार्य योजना बनाई गई है एवं सागर जिले में विगत 3 वर्षों में कैदियों के द्वारा कितनी मात्रा में सामग्री का निर्माण किया गया एवं कितनी राशि की सामग्री का विक्रय किया गया और विक्रय सामग्री से कितनी आय अर्जित की गई तथा इसका व्यय किन मद पर किया गया, तथा इससे व्यक्तिगत कैदी के लिए क्या लाभ प्राप्त किया जाता है। प्रश्न उत्तर में माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश जेल उद्योग और बंदी पुनर्वास नियम बनाए गए हैं जिनके अंतर्गत उद्योगों का संचालन सामग्री का विक्रय किया जाता है ,केंद्रीय जेल सागर में विगत 3 वर्ष में 9282822/ रुपए की सामग्री का उत्पादन कर विक्रय किया गया जिससे 925293/ रुपए की आय हुई विक्रय से अर्जित आय का उपयोग बंदियों के पुनर्वास नियम 2021 के अंतर्गत किया जाता है और बंदियां को निर्धारित दर पर पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता है कैदियों द्वारा निर्मित सामग्री का विक्रय प्रचार प्रसार रखरखाव किया जा रहा है और इन सब क्रियाकलापों के लिए उद्योग संवर्धन समिति बनाई गई है जो जेल उद्योग हेतु योजना बनाने योजनाओं के क्रियान्वयन का नियंत्रण करने के लिए गठित की गई है। विधायक जैन ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्य है इसको और भी अधिक प्रचार प्रसार और बढ़ावा देने की आवश्यकता है और प्रदेश की बाकी जेलों में भी इस तरह के प्रकल्प शुरू किए जाएंगे तो काफी अच्छे परिणाम सामने आएंगे।











