
गणाचार्य विराग सागर महाराज का ब्रह्मलीन होना अपूरणीय क्षति: गौरव सिरोठिया जिला अध्यक्ष भाजपा
सागर। बुंदेलखंड के प्रथम जैन गणाचार्य विराग सागर महामुनिराज की सल्लेखना पूर्ण समाधि पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने विनयांजलि रखी। उन्होंने कहा कि गणाचार्य विराग सागर महाराज का ब्रह्मलीन होना अपूरणीय क्षति है। लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे मुझे विगत वर्ष सागर प्रवास व विरगोदय महामहोत्सव के दौरान भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला था जो मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा।समाज के लिए उनका अप्रतिम योगदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन सहित पार्टी पदाधिकारीयों ने पूज्य गुरुदेव को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। *श्रीकांत जैन*
जिला मीडिया प्रभारी (भाजपा)
Post Views: 220











