
सागर के थाना खिमलासा क्षेत्र अंतर्गत कार और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से घायल हुए युवक को, डायल-112/100 सेवा ने पहुँचाया अस्पताल
जिला सागर के थाना खिमलासा के अंतर्गत पथरिया जेगन गाँव मे कार और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से एक 26 वर्षीय युवक घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 19-07-2024 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल खिमलासा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक बृज किशोर पाठक एवं पायलट अमित ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कार और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से दीपेश अहिरवार पिता जय सिंह अहिरवार निवासी ग्राम गमरिया बुजुर्ग घायल हो गया था । डायल-112/100 स्टाफ ने घायल युवक को एफ़. आर. व्ही वाहन से ले जाकर खुरई अस्पताल मे भर्ती करवाया जहाँ उपचार किया जा रहा है ।











