जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सर्वसमावेशी बजट प्रस्तुत करने पर जताया प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार

  • जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सर्वसमावेशी बजट प्रस्तुत करने पर जताया प्रधानमंत्री जी़ एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने केंद्र सरकार के नए बजट का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है वह देश, देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और समाज के हर वर्ग को ताकत देगा। बजट के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प जताया है। वर्ष 2024-25 का केंद्रीय बजट हर वर्ग के लिए ’मोदी की गारंटी’ को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बजट को सर्वसमावेशी बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। श्रीकांत जैन
    जिला मीडिया प्रभारी

Leave a Comment

Read More