बालक हिल व्यू जैन मंदिर में “गुरु पूर्णिमा” पर पाठशाला के शिक्षक- शिक्षिकाओं का सम्मान, छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार वितरण संपन्न ‌।

बालक हिल व्यू जैन मंदिर में “गुरु पूर्णिमा” पर पाठशाला के शिक्षक- शिक्षिकाओं का सम्मान, छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार वितरण संपन्न ‌।
सागर, दिनांक 21 जुलाई 2024 रविवार को सांय 7:30 बजे से गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भाग्योदय तीर्थ सागर में विराजमान तीर्थ संरक्षक निर्यापक मुनि पुंगव108 श्री सुधासागर जी यतिराज के आशीर्वाद से बालक हिल व्यू शांतिनाथ दिगं. जैन मंदिर में संचालित पाठशाला के परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदाय किए गए साथ ही समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया जो की पाठशाला में निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में पाठशाला की छात्रा ऋषिका जैन द्वारा “मेरे सर पर रख दो बाबा अपने ये दोनों हाथ” एवं सपना जी के निर्देशन में समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा प्रार्थना “वीर प्रभु की हम संतान” मंगलाचरण प्रस्तुत किए। तदुपरांत कुंडलपुर के बड़े बाबा, समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी, समाधिस्थ आचार्य श्री विरागसागर जी, समयसागर जी, सुधासागर जी महाराज के चित्रों का अनावरण श्रीमती नीतू जगाती जी, मैनेजर अनुभव जैन( बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र), सत्येंद्र जी( एम.पी. ऑनलाइन ) सुधांशु जी (ग्रामीण सड़क विकास) सौरभ जी, विशाल जी (ओजस्विनी कॉलेज) कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जी अध्यक्ष आलोक जैन द्वारा एवं दीप प्रज्जवलन श्रीमती ममता जी, सपना जी ,रश्मि जी, सीमा सराफ जी, एड. किरण जी, दीपक जी द्वारा किया गया। श्री 1008 शांतिनाथ दिगं जैन मंदिर बालक हिल व्यू पाठशाला की सेवाभावी शिक्षिकाओं का सम्मान एवं समस्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र पुरस्कार वितरण डॉ. मनीष जैन (अनुकंपा हॉस्पिटल) बलवीर जगती (एस.बी.आई.) डॉ. अखिलेश जैन (पारस फ्रैक्चर) सौरभ रांधेलिया जी (S.T. पंप) सचिन स्पोर्ट्स (वैश्य महासम्मेलन युवा प्रदेश मंत्री )सुधीर सिंघई (सिंघई ग्रंथालय) द्वारा किया गया। दिनांक 14 एवं 19 जुलाई को दो चरणों में दो वर्गों में संपन्न लिखित एवं मौखिक परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए लिखित परीक्षा में प्रथम निशिता (नीरज जी) द्वितीय अनुश्री (एड.अरविंद रवि जी) तृतीय उत्कर्ष (विशाल जी) एवं मौखिक परीक्षा वर्ग में प्रथम प्रियांशी (सत्येंद्र जी) ,अवनी (जितेंद्र जी) द्वितीय भूमिका (अंकित भाई जी) तृतीय आकार (अमरीश जी) के साथ साथ नियमित पाठशाला में गणवेश सहित एवं रविवारीय पूजन में गणवेश सहित निष्ठा से पूजन करने हेतु विशिष्ट सम्मान प्रोत्साहन एवं प्रेरणा हेतु प्रियांशी, उत्कर्ष, अवनी ,आद्रिका को एवं सभी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार उपरोक्त अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए ।कार्यक्रम का सफल संचालन इंजी. प्रतीक जैन एवं आभार प्रदर्शन सात्विक जैन द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Read More