सागर के थाना मोती नगर क्षेत्र में रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को डायल-112/100 सेवा ने परिजन से मिलाया

सागर के थाना मोती नगर क्षेत्र में रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को, डायल-112/100 सेवा ने परिजन से मिलाया जिला सागर के थाना मोती नगर के अंतर्गत न्यू बस स्टैंड के पास एक 10 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 23-07-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सागर जिले के मोती नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ सउनि राजेन्द्र तिवारी एवं पायलट सलमान खान ने घटना स्थल पर पहुँचकर बालक को संरक्षण मे लिया। डायल-112/100 स्टाफ ने बालक से परिजन की जानकारी लेकर उनसे संपर्क किया गया। बालक ने अपना नाम आतिफ पिता वारिस खान बताया, बालक के परिजन बड़े पुल के पास मिले, जिन्हे बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत उनके परिजन के सुपुर्द किया। परिजन से प्राप्त जानकारी अनुसार बालक मदरसे में पढ़ता है जो वहाँ से निकलकर रास्ता भटक गया था ।

Leave a Comment

Read More