पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने लगातार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे व राहत वितरण की उठाई मांग।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने लगातार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे व राहत वितरण की उठाई मांग।

कलेक्टर दीपक आर्य से दूरभाष पर की चर्चा।

शासन / प्रशासन के बरसात पूर्व किये प्रबंध खोखले साबित …….सुरेन्द्र चौधरी

सागर / नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास खण्ड राहतगढ़ एवं सागर,नगर पालिका मकरोनिया, नगर परिषद कर्रापुर, सदर कैन्ट क्षेत्र सहित सागर शहर व आस पास के लगें ग्रामों के साथ ही जिलें के विभिन्न क्षेत्रों पिछलें दो दिनों से लगातार हो रहीं मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जल भराव की निर्मित हुई स्थिति से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे व राहत वितरण किये जाने की मांग मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शासन / प्रशासन से की है। पूर्व मंत्री चौधरी ने जिलें के कलेक्टर दीपक आर्य से दूरभाष पर चर्चा कर लगातार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराने तथा राहत वितरण कराने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि शासन / प्रशासन द्वारा बरसात पूर्व किये गये सभी प्रबन्ध खोखले साबित हुये हैं परिणाम स्वरुप जिलें भर में जगह जगह जल भराव की स्थिति निर्मित हुई और जन जीवन के साथ साथ पशु धन भी प्रभावित हुआ है। श्री चौधरी ने कहा है कि नरयावली विधान सभा क्षेत्र सहित सागर शहर व आस पास के लगें ग्रामों के साथ ही जिलें के विभिन्न क्षेत्र जो बरसात से प्रभावित हुए हैं उनका तत्काल सर्वे किया जाकर प्रभावितों को राहत वितरण तथा जल भराव वाले क्षेत्रों में तत्काल कैंप लगाने के साथ ही शुद्ध पेय जल,भोजन सहित अन्य जीवन यापन की अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाकर जल भराव के लिये जबाबदारों पर भी कार्यवाही की जावें।

Leave a Comment

Read More