विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर के लिए विकल्प चुनने की दिशा मिली— विधायक प्रदीप लारिया

विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर के लिए विकल्प चुनने की दिशा मिली— विधायक लारिया
(पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस मकरोनिया में एक दिवसीय कैरियर मेले का आयोजन)
बुधवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस मकरोनिया,सागर में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना अंतर्गत एक दिवसीय कैरियर मेले का आयोजन नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना प्रारंभ की है । यह कैरियर मेला सभी शासकीय महाविद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन करते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए कौशल उन्नयन के अवसर प्रदान करने के लिए विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर के विकल्प चुनने की दिशा प्रदान करता है ।
मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि विधानसभा के पीएम ऑफ एक्सीलेंस मकरोनिया में इस मेले में 22 कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए 12 कंपनियां, 20 सरकारी संगठनों एवं 10 एनजीओ के सहयोग से विद्यार्थियों की स्कील को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शन किया गया।
इस अवसर पर मेले में शामिल हुए विद्यार्थियों को कैरियर विकल्प चुनने के लिए कंपनी,संगठनों एवं एनजीओ के अधिकारियों ने संबोधित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य,डॉ.जी एस. रोहित, जिला रोजगार अधिकारी, मिहीलाल,नपा अध्यक्ष मकरोनिया,धर्मेंद्र “बंटी” राठौर,अध्यक्ष जनभागीदारी, आरपी प्रजापति,डॉ.भावना यादव,अमर जैन,प्लेसमेंट कंपनी, संगठनों एवं एनजीओ के अधिकारी और बड़ी संख्या में विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थीगण उपस्थित थे ।

Leave a Comment

Read More