
विधायक लारिया के निर्देश पर बारिश में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
सागर/24.07.204
लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर होने के कारण नरयावली विधानसभा के ग्राम मेहर (देवरी) नदी के उफान आने के कारण ग्राम मोठी के चार नागरिकों के फंसे होने की सूचना क्षेत्रीय विधायक इंजी.श्री प्रदीप लारिया को प्राप्त हुई।
जिस पर विधायक लारिया ने तत्काल संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को सूचित कर रेस्क्यू टीम को रवाना किया।
जिस पर फंसे हुए लोगों को टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया।
समस्त क्षेत्रवासियों ने विधायक लारिया द्वारा त्वरित सहायता कराये जाने पर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
Post Views: 394











